दुखद खबर: भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
Saturday, Oct 10, 2026-07:13 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी और आकाशवाणी रायपुर के उपनिदेशक विकल्प रंजन शुक्ला का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
विकल्प रंजन शुक्ला वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे यहां क्षेत्रीय समाचार एकांश के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके दायित्वों में आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों का संपादन और प्रसारण, साथ ही समसामयिक कार्यक्रमों का संचालन शामिल था। विकल्प रंजन शुक्ला भारतीय सूचना सेवा के अनुभवी अधिकारी थे। वे इससे पहले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और उनके सहयोगियों में शोक की लहर है। उनके निधन को सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र के लिए एक दुखद क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

