जीत के बाद शिवराज बोले- BJP का हर कार्यकर्ता है ''टाइगर''

5/25/2019 4:03:17 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि  बीजेपी का हर कार्यकर्ता अलग-अलग अर्थों में टाइगर है। महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर में लगे‘ टाइगर'संबंधित पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज ने कहा कि, पार्टी का हर कार्यकर्ता अलग-अलग अर्थों में टाइगर है। विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में बहुत मेहनत की। पिछले साल विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा के सत्ता से हटने के बाद चौहान ने एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने की प्रेरणा देते हुए स्वयं के संदर्भ में कहा था कि‘टाइगर अभी जिंदा है‘। उसके बाद से भाजपा के कई मंचों पर उनके लिए ये शब्द प्रयोग में लाया गया है।
 

PunjabKesari


लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली जीत के बाद वहां भाजपा के प्रभारी रहे  विजयवर्गीय के गृहक्षेत्र इंदौर में उनके लिए टाइगर शब्द का इस्तेमाल करते हुए सड़कों पर होर्डिंग्स देखे गए थे। शिवराज ने इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में  उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद उनकी प्रेरणा हैं और वे अभी भी महात्मा गांधी को पढ़ते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News