कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री की बहन ने ज्वाइन की BJP, जेपी नड्डा-CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

Friday, Jun 30, 2023-04:53 PM (IST)

खरगोन/भोपाल (विवान तिवारी) : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ हाथ का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई है। महेश्वरी ने खरगोन में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रमिला साधौ को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। 

पंजाब केसरी से बात करते हुए प्रमिला साधो ने बताया कि उनकी उनके बहन विजय लक्ष्मी साधौ जो कांग्रेस की नेता है और महेश्वर से विधायक और पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं से वैचारिक मतभेद है। वही उन्होंने यह भी बताया कि जो उनके विचार हैं वह बीजेपी से मिलते हैं, इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें महेश्वर से टिकट दे सकती है। खरगोन की इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News