Punjab Kesari MP ads

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने मामले में फैजान को मिली जमानत, जेल से छूटते ही किया बड़ा दावा

Saturday, Nov 30, 2024-02:27 PM (IST)

रायपुर (आशीष द्विवेदी) : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी केस में गिरफ्तार रायपुर मोवा के वकील फैजान खान की जमानत मिल गई है। फैजान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुंबई की अदालत से फैजान को जमानत मिली है।

जेल से छूटने के बाद फैजान ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा कर FIR की गई। इसके खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे। इसके अलावा उनके सहयोगी वकील विराट वर्मा ने शाहरुख खान और उनकी कंपनी को 5000 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजने का दावा किया। उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने फैजान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ साबित नहीं हो पाया। बांद्रा पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आने का दावा किया उसकी भी तकनीकी जांच पूरी नहीं कर पाई।

ये है पूरा मामला

दरअसल, कुछ महीने पहले मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया था। कॉलर ने फोन पर शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी दी और 50 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड पर आई और रायपुर पहुंची। 7 नवंबर को पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने और पूछताछ के बाद फैजान को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News