नकली पुलिस ने सेक्स रैकेट के अड्डे पर दी दबिश! मुंह छिपाकर भागते दिखे लोग(video)

Monday, Feb 28, 2022-05:38 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन में कुछ तथाकथित पत्रकारों ने नकली पुलिस बनकर युवती व उसके तीन साथियों ने एक मकान पर दबिश दे दी। उन्होंने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए देते हुए लोगों को धमकाया। एक महिला को थप्पड़ मारकर उससे मंगलसूत्र छीन लिया और उनसे पांच लाख रुपए की मांग की। इस घटना का VIDEO सामने आया, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, मकान में गलत काम होने की भी बात सामने आई है। वायरल वीडियो में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

सुदामानगर की रहने वाली महिला ने बताया घटना 23 फरवरी की है। उनकी सहेली ने सुभाषनगर में किराए से मकान लिया था। इसी के चलते वह सामान रखवाने के लिए मदद करने गई थी। इस दौरान उसका पति कुणाल ऑनलाइन मीटिंग कर रहा था। घर पर सोना की सहेली और एक लड़का भी था। मैं उन्हें नहीं जानती। घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलते ही चार लोग धड़धड़ाते हुए घुस आए। इनमें एक युवती भी थी। वे बोले- हम पुलिस वाले हैं, साथ में मीडिया भी है। कहने लगे यहां क्या गलत काम चल रहा है। इस दौरान घर में मौजूद युवक और युवती भाग गए। घर में घुसे लोगों ने मोबाइल से VIDEO बनाना शुरू कर दिया। बोले- यहां गलत काम होता है, सारे सबूत हैं। अभी पांच लाख रुपए दो, नहीं तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। जीवनभर जेल में सड़ते रहोगे, इस दौरान महिला बहुत डर गई। एक युवक ने महिला से मंगलसूत्र मांगा और थप्पड़ मारकर छीन लिया। फिर मौके पर ही 50 हजार रुपए मांगे, जहा महिला ने 30 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद परिचित को रिकॉर्डिंग और VIDEO भेज फिर धमकाया कि पांच लाख दिए नहीं तो इसे वायरल कर बदनाम कर देंगे।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों ने पुलिस और पत्रकार बनकर वारदात की है। मकान मालिक की प्रिया नाम की सहेली ने चारों को फोन कर बुलाया था। चारों को तलाश रहे हैं। उनके पकड़ाने पर पता चलेगा कि पुलिस और पत्रकार कौन बना था। उनसे पूछताछ के बाद प्रिया भी आरोपी बन सकती है। हालांकि जिस मकान में नकली पुलिस ने दबिश दी, उसके VIDEO में अलग-अलग कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। एक युवक और युवती भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News