Punjab Kesari MP ads

घर में आग लगने से परिवार हुआ तबाह, 3 लोग जिंदा जले

Monday, Nov 19, 2018-06:36 PM (IST)

इंदौर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भीषण अग्निकांड में ृएक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मल्हारगंज पुलिस थाने के ASI ने बताया कि छीपा बाखल क्षेत्र स्थित घर में अग्निकांड में मारे गए लोगों की पहचान मोहम्मद सलीम (65), उनकी पत्नी नजमा बानो (57) और इस दम्पति के पोते मोहम्मद कासिम (14) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के वक्त दो मंजिला घर में 11 लोग सो रहे थे। निचली मंजिल पर सो रहे आठ लोग घर से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन ऊपरी तल पर सो रहे 3 लोग आग की विकराल लपटों में फंसकर जिंदा जल गए।

PunjabKesari

एएसआई ने बताया कि अग्निकांड के शिकार बरसों पुराने घर में लकड़ी का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था। कटपीस के कपड़ों के कारोबार से जुड़े परिवार ने निचली मंजिल पर माल का स्टॉक भी कर रखा था। नतीजतन आग की लपटों ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे में दबे तीनों शवों को बाहर निकाला गया। एएसआई ने बताया कि पहली नजर में संदेह है कि बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण घर में भीषण अग्निकांड सामने आया। मामले की जांच जारी है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News