कर्ज़माफी के बाद भी MP में परेशान हैं किसान, ये है कारण

12/21/2018 2:06:08 PM

रायसेन: नई सरकार ने किसानों का कर्ज़ तो माफ कर दिया, लेकिन किसान फिर भी परेशान हैं। कहीं उन्हें खाद नहीं मिल रही,तो कहीं फसल का बेहद कम दाम मिल रहा है। कहीं खरीद केन्द्र ही बंद पड़े हैं। रायसेन में किसानों ने खाद न मिलने के विरोध में गुरूवार को सागर-भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सागर-भोपाल मार्ग बंद रहा।  

PunjabKesari

इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाज़ारी की जा रही है। इससे पहले बुधवार को श्योपुर में किसानों ने खाद वितरण केंद्र पर हंगामा कर दिया था। किसानों की शिकायत है कि वे सुबह से देर शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। यहां किसान काफी दिन से खाद के लिए परेशान हैं। 

PunjabKesari

जबलपुर में किसानों ने किया चक्का जाम
वहीं बीते सोमवार, जबलपुर के NH12 पर किसानों ने जाम लगा दिया था। ये मटर की खेती करने वाले किसान थे  इनकी शिकायत थी कि मंडी में मटर बहुत कम दाम पर खरीदा जा रहा है। सुबह 20 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाले मटर की कीमत शाम तक व्यापारी 4 रुपए पर पहुंचा देते हैं। रोज इस तरह की मनमानी से किसान परेशान हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News