प्याज लहसुन के गिरते दाम पर मंदिर पहुंचे किसान, चढ़ाई प्याज की माला

12/10/2018 1:19:05 PM

देवास: प्रदेश में प्याज और लहसुन मंडी में ज़बरदस्त मंदी है। जिसके चलते किसानों को लागत मूल्य तो दूर की बात, अपने माल को मंडी में लाने तक का किराया-भाड़ा नहीं मिल पा रहा है। हालत ये हो गए हैं कि, वे या तो अपनी फसल वापस ले जा रहे हैं या फिर मंडी में ही छोड़ जा रहे हैं। अपनी फसल के गिरते दाम के चलते किसान व्यापारियों, अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगाने के बाद अब भगवान की शरण मे पहुंच रहे हैं और उन्हें प्याज की माला बनाकर उन्हें भेंट कर रहे है। 

PunjabKesari, PunjabKesari ,Madhya Pardesh, Latest News, Bhopal News, onion, garlic ,off price, Farmer, Temple,भोपाल समाचार,किसान,प्याज,लहसुन,लागत मूल्य,मंदिर,प्याज की माला

ऐसा एक नजारा देवास के बागली क्षेत्र से सामने आया है, जहां के करीब 60 गांवों में प्रसिद्ध देव स्थान कंदरिया महादेव पर किसानों द्वारा प्याज की माला चढ़ाई गई। गांव वालों की मान्यता है कि, जब भी कोई संकट आता है तो प्रसिद्ध कांगरिया महादेव मंदिर में मन्नत मांगने पर वो संकट दूर हो जातें हैं। इसी मान्यता को आधार मानकर इस वर्ष प्याज-लहसुन के भाव में आ रही निरंतर गिरावट के चलते किसानों ने धावड़िया गांव के सरपंच तेज सिंह ओसारी के साथ मिलकर मंदिर में प्याज की माला चढ़ाई।

PunjabKesari,PunjabKesari ,Madhya Pardesh, Latest News, Bhopal News, onion, garlic ,off price, Farmer, Temple,भोपाल समाचार,किसान,प्याज,लहसुन,लागत मूल्य,मंदिर,प्याज की माला

बता दें कि, राज्य की सबसे बड़ी नीमच मंडी में प्याज 50 पैसे और लहसुन 2 रुपए किलो बिक रहा है। इसे लेकर किसानों में नाराजगी का माहौल है। जिसके चलते वे या तो अपनी फसल वापस ले जा रहे हैं या फिर मंडी में ही छोड़ जा रहे हैं। इसका कारण यह है कि, बाजार में हल्का प्याज 15 तो अच्छी क्वालिटी वाला 20 रुपए किलो में बिक रहा है। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News