पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में भीषण आगजनी, पेड़-पौधों समेत कई जीव जंतुओं की जान पर बनी...

Monday, Apr 17, 2023-07:23 PM (IST)

पन्ना (मुकेश विश्वकर्मा): पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत बफर जोन और उत्तर वन मंडल वन परीक्षेत्र विश्रामगंज में आरामगंज एवं पन्ना घाटी के पास के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। इस आगजनी से लगभग 2 किलोमीटर से अधिक का वन क्षेत्र धू-धू कर जल रहा है। इससे जंगल की बेशकीमती वनस्पति के साथ साथ जंगली जीव जंतुओं की जान को भी खतरा बना हुआ है।

PunjabKesari

वन कर्मियों के द्वारा आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे। गर्मियां प्रारंभ होते ही नियमानुसार जंगलों की झाड़ियों की सफाई और सूखे पत्तों को एकत्र कर नष्ट करने का कार्य करने की आवश्यकता होती है लेकिन पन्ना जिले में शायद ही कहीं इस प्रकार के कार्य किए जाते हो।

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र एवं उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र विश्रामगंज के जंगलों में लगी आग से अनगिनत पेड़ पौधों सहित अनगिनत वन्य जीव सांप गुहेरा इत्यादि के अस्तित्व पर संकट आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News