Punjab Kesari MP ads

PHE विभाग में लेखपाल और 10 कर्मचारियों के बीच मारपीट, 4 पर FIR

Friday, Jan 21, 2022-08:22 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले में PHE विभाग के लेखपाल के एवं कर्मचारियों बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता पर कोतवाली पुलिस ने 4 PHE कर्मचारियों के विरुद्ध अप. धारा 294,323,506,34  IPC , 3(1) द, ध 3(2)V A, में मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, PHE विभाग के लेखापाल आनंद दयाल का कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसने इनता भीषण रुप ले लिया और कार्यालय में कर्मचारियों ने लेखापाल को बंद करके मारपीट की। लेखापाल आनंद दयाल के साथ एवं कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला थाने पहुंच गया है। मौके पर SDM यूसी मेहरा सिटी कोतवाली TI अनूप यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।

PunjabKesari

तो वहीं कर्मचारियों द्वारा मारपीट के
मारपीट के इस मामले में अजाक्स के जिला अध्यक्ष केडी अहिरवार ने भेदभाव और मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि आनंद दयाल को कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था।

SDM ने कहा...
मामले में छतरपुर एसडीएम UC मेहरा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही छतरपुर कलेक्टर को इस पूरे मामले में अवगत कराकर शिकायत की जाएगी।

TI ने कहा...
मामले में सिटी कोतवाली टीआई अनूप यादव की मानें तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर विधिसंवत कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News