Punjab Kesari MP ads

MP में ट्रांसफर के नाम पर भाजपा नेता ने मांगे 5 लाख, अधिकारी से ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल भी; FIR दर्ज

Friday, Jul 17, 2026-02:30 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा नेता ने तबादला कराने के नाम पर अधिकारी से पांच लाख रुपये की मांग की। लेकिन, जब अधिकारी ने रकम देने से मना किया तो उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व फर्जी खबरें प्रसारित की गई। आरोप में भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर के भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल, यह मामला उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सागोरे से जुड़ा है। वह भिंड में पोस्टेड थे और भोपाल में उनका तबादला किया जाना था।   इसी बीच भाजपा नेता शाहरुख ने खुद को केंद्रीय मंत्री, उद्यानिकी मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते हुए अधिकारी से तबादला कराने के एवज में 5 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि अधिकारी का तबादला सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हो गया, लेकिन इसके बाद भी शाहरुख रकम मांगता रहा।

आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर विभाग के सचिव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व फर्जी खबरें प्रसारित भी की गई। मामले की शिकायत पर बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ग्वालियर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से भाजपा नेता शाहरुख को हिरासत में लिया गया। करीब तीन घंटे पूछताछ के बाद नोटिस देकर उसे छोड़ दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News