थाने में गालियां बकने और हंगामा करने की तगड़ी सजा, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR दर्ज, SSP ने माना गंभीर क्राइम

Thursday, Feb 05, 2026-05:54 PM (IST)

(बिलासपुर): छतीसगढ के जिला बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कांग्रेस नेता समेत 6 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज हो गई है। कोटा थाना परिसर में ही गाली-गलौज और हंगामा करने के मामले में कांग्रेस नेता के साथ ही 6 लोगों को एफआईआर झेलनी पड़ी है। पुलिस ने इस गंभीर अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई की है।

PunjabKesari

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अमल में लाई सख्त कार्रवाई

दरअसल थाने के अंदर हुए हंगामे के बाद गाली-गलौज का वीडियो सामने आने से सनसनी मच गई थी। SSP ने इस  मामले को गंभीरता से समझा और कार्रवाई करनी ही जरुरी समझी।  वीडियो के आधार पर उन्होंने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

आपको बता देते हैं कि कोटा के चंडी माता चौक क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा और कॉन्ट्रैक्टर राम सोनी के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर जबरदस्त बहस हो गई थी। ये बहस इतनी बढ़ गई कि मामला गालियों से होता हुआ हाथापाई तक पहुंच गया। संतोष मिश्रा ने राम सोनी को गालियां दे दी और मारपीट तक कर डाली और फिर दोनों ओर से घमासान हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया, लेकिन मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ, थोड़ी देर बाद संतोष तलवार लेकर वापस पहुंचा और राम सोनी पर हमला कर दिया।

मारपीट और विवाद के बाद थाने में जुटी दोनों पक्षों की भीड़

इस वारदात के बाद दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ कोटा पुलिस स्टेशन पहुंचे। लेकिन पुलिस स्टेशन परिसर में तनाव का माहौल बन गया, नों पक्षों के बीच बहस, गाली-गलौज और हंगामा हुआ।

थाने में हुए हंगामे को SSP ने गंभीरता से लिया

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया। थाने के अंदर लगे CCTV फुटेज में घायल राम सोनी, BJP नेता विकास सिंह और उनके साथी कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा को गाली देते हुए दिख रहे हैं। लिहाजा इस सारे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। SSP रजनीश सिंह ने TI को फटकार भी लगाई। लिहाजा मामले की जांच जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News