Punjab Kesari MP ads

नवविवाहिता द्वारा सुसाइड मामले में आरोपी पति रवि तोमर समेत चार पर FIR, दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

Sunday, Sep 11, 2022-03:21 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): हजीरा थाना इलाके के कांच मील स्थित कबीर कॉलोनी में विवाहिता द्वारा छत की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को मिलाकर 4 लोगों पर दहेज हत्या की FIR दर्ज की है। इस मामले में पुलिस को मौके से सीसीटीवी कैमरे में महिला द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने का वीडियो भी मिला है।

सीएसपी महाराजपुरा सर्किल रवि भदौरिया ने बताया कि 19 अगस्त को महिला सीमा राजावत की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में जब पुलिस ने विवेचना की तो मृतिका के पिता भिंड जिला निवासी कडोरे सिंह राजावत ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बेटी सीमा राजावत की शादी 1.5 साल पूर्व अनिल तोमर से हुआ थी और ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ऐसे में परेशान होकर विवाहिता ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

इसके साथ ही पुलिस को घटनास्थल के पास लगी एक सीसीटीवी वीडियो में पूरी घटना का वीडियो भी मिला था जिसमें महिला छत से गिरते हुए दिखाई दे रही है और मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विवेचना के बाद पति सहित 4 ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की शुरू कर रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News