Punjab Kesari MP ads

सुरक्षा के लिए अगर जरुरी, तो लगना चाहिए बुर्के पर प्रतिबंध -साध्वी प्रज्ञा

Wednesday, May 01, 2019-03:10 PM (IST)

भोपाल: आज बुधवार को श्रीलंका की तर्ज पर शिवसेना द्वारा बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग के साथ ही बुर्के बैन पर राजनीति तेज हो गई है। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर देश की सुरक्षा के लिए बुर्के पर प्रतिबंध जरुरी है तो इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर बुर्का पहनने वाली औरतों को सुरक्षा कारणों से अपना बुर्का हटाना ही पड़ता है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।


PunjabKesari

साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में निर्णय देश के हित में लेना चाहिए। सरकार के बजाय खुद मुस्लिम समुदाय को बुर्के पर प्रतिबंध का निर्णय लेना चाहिए। श्रीलंका में पिछले दिनों हुए हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद वहां की सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में भारत में भी बुर्के पर प्रतिबंध की वकालत की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News