Punjab Kesari MP ads

मासूम बच्ची के लिए इस जन्म में ‘भगवान बन गए कलेक्टर’, हर ओर हो रही तारीफ, मौत के मुंह से कराई वापसी

Tuesday, Feb 24, 2026-05:24 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा कई बार अपनी दरियादिली और अच्छे कामों से लोगों को प्रभावित करा चुके हैं।इसी कड़ी में उनकी एक और मानवीय पहल देखने को मिली है। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा एक बार फिर से गंभीर बीमारी से जूझ रही बच्ची की मदद की गई है। इंदौर कलेक्टर ने कैंसर पीड़ित  मासूम बच्ची का इलाज कराया है जिससे मासूम बच्ची को नई जिंदगी मिली है। इलाज के बाद अब शिक्षा की भी मदद की गई है, जिसके बाद परिजनों ने जनसुनवाई में पहुंचकर  आभार जताया है।

PunjabKesari

खंडवा की रहने वाली की एक मासूम बच्ची कैंसर से जीती जंग

प्रशासन की मदद से ना सिर्फ बच्ची का इलाज शुरू हो सका बल्कि अब वो कैंसर जैसी घातक बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। इसी कड़ी में आज बच्ची के परिजन उसे लेकर कलेक्टर शिवम् वर्मा से मुलाकात करने पहुंचे और आभार व्यक्त किया।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने  मीडिया से चर्चा में बताया कि खंडवा इलाके की रहने वाली एक मासूम बच्ची कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थी,  ऐसे में सीएम मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा बच्ची के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई,और आज बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है ।

साथ ही बच्ची की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जा रही है, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की मदद से एक मासूम को नई जिंदगी मिली है कलेक्टर के इस कार्य की हर तरफ चर्चा हो रही है।बता दें की इससे पहले भी कलेक्टर शिवम वर्मा,कई लोगों के इलाज,पढाई,मकान सहित अन्य समस्या को दूर कर चुके है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News