वन विभाग के पिंजरे में फंसे दो तेंदुए, लोगों को मिली दहशत से मुक्ति

Saturday, Oct 05, 2019-02:50 PM (IST)

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): खेतिया इलाके में लगातार तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों को वन विभाग ने बड़ी राहत पहुंचाई है। गांव भातकी में खेत में तेंदुए होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हासिल हुई है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग जगहों पर पिंजरे लगाकर दो तेंदुए काबू किए हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

वन विभाग की टीम ने गश्त लगाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया है। इनमें से एक तेंदुए को खेत में ही दबोचा है, जबकि दूसरा पिंजरे में फंसा हुआ मिला है। वन मंडल अधिकारी मंगेश बुंदेला के मुताबिक पकड़े गए दोनों तेंदुए नर-मादा हैं, जिससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News