Punjab Kesari MP ads

बेटे तेजस्वी यादव के साथ MP आए बिहार के पूर्व CM लालू यादव, मां पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा अर्चना

Sunday, Nov 24, 2024-07:54 PM (IST)

दतिया। (नवल यादव): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को विशेष विमान से दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के कल्याण व शांति की कामना की। तेजस्वी यादव ने पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के कल्याण के लिए उन्होंने मां से आशीर्वाद मांगा है। मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर तेजस्वी ने कहा हमें एक राज्य में जीत मिली है और एक राज्य में पराजय का सामना करना पड़ा। हम आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से जीतेंगे और राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे।
 PunjabKesari
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की उपस्थिति को लेकर उत्साह जताया, आपको बता दें लालू यादव विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से होते हुए पीतांबरा पीठ पहुंचे दर्शन के बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए ,यहां उन्होंने यादव समाज और अन्य राजनेताओं से मुलाकात की और वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News