पूर्व सीएम शिवराज ने ट्रेन में लोगों के साथ गाए भजन, देखें वीडियो

Monday, Sep 02, 2019-05:29 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल में यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ भजन गाया है। वह रविवार को विदिशा से भोपाल वापस जा रहे थे। उनके साथ भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने चिरपरिचित अंदाज में शिवराज सिंह ने सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शिवराज चौहान को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश दिखाई दिए। सबने भजन पर नृत्य भी किया। ये पहला मौका नहीं है कि जब उन्हें भजन गाते हुए देखा गया है। इससे पहले भी उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के भजन गाए थे। 


अपने ट्वीटर पर लोगों के संग बिताए ये पल शेयर करते हुए लिखा है, "भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।"

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News