Punjab Kesari MP ads

रिकॉर्ड पर बधाई, मोदी के PM पद पर सबसे ज्यादा दिन रहने पर पूर्व मंत्री ने कराया दूग्ध अभिषेक,51 लाख रुपये देने का ऐलान

Wednesday, Jun 10, 2026-05:03 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह राठौड़):  बुरहानपुर जिले के सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4397 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के उपलक्ष्य में विशेष दिव्य अभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भगवान लक्ष्मीनारायण देव और हरिकृष्ण महाराज का अभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में संत भवन और सभा मंडप निर्माण के लिए विधायक निधि से 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

बुरहानपुर जिले के सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में अधिक मास के दौरान प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण देव और हरिकृष्ण महाराज का दुग्ध, केसर, नारियल जल, शर्करा, शहद और पंचामृत सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से दिव्य अभिषेक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आयोजित विशेष अभिषेक कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस शामिल हुईं। उन्होंने भगवान के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान एवं आगामी कार्यकाल की सफलता, स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संतजन भी उपस्थित रहे,इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित संत भवन एवं सभा मंडप निर्माण के लिए विधायक निधि से 51 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान की भी सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने देश में जनजागृति का नया वातावरण निर्मित किया है।

कार्यक्रम में मंदिर के महंत एवं कोठारी पी. स्वामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शास्त्री चिंतनप्रियदासजी स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को नई दिशा दी है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने भी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की,संतों ने कहा कि देश के विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इसी भावना के साथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं दिव्य अभिषेक संपन्न कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News