Punjab Kesari MP ads

केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान- अब ग्राम पंचायतें तय करेंगी विकास की दिशा, गांव की जरूरत के हिसाब से खर्च होगा करोड़ों का विकास बजट

Monday, Jun 15, 2026-09:29 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव): विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गैरतगंज और सिलवानी क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याएं सुनी। यहां दोनों तहसीलों में जनकल्याण सेवक आयोजित किए गए ।जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने शिरकत की। वहीं हितग्राहियों  को हितलाभ वितरित किए ।इस दौरान आमसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में नेता नहीं बल्कि जनता का सेवक होता है और जनता सबसे बड़ी है । उन्होंने कहा कि जनसेवा मेरे लिए परम धर्म भगवान और पूजा है ।उन्होंने आगे कहा कि ताली बजाना ठीक है स्वागत करना भी एक परंपरा का हिस्सा है ।लेकिन बार-बार खड़े होकर अत्यधिक सम्मान दिलवाना मुझे उचित नहीं लगता। जबकि मैं तो हमेशा कहता हूं कि हम सब एक परिवार हैं।

PunjabKesari

शिवराज ने कहा कि सिलवानी बेगमगंज बम्होरी प्रतापगढ़ पूरा संसदीय क्षेत्र मेरा अपना परिवार है ।उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं की परंपरा अपनी जगह महत्वपूर्ण है ।लेकिन लोकतंत्र में सबसे ऊपर जनता होती है ।और जन सेवा करना ही हमारा परम धर्म है ।उन्होंने कहा कि सिलवानी गैरतगंज मेरा परिवार है मैं यहां मेहमान नहीं बल्कि बेटा बेटियों का मामा बनकर परिवार के बीच आया हूं। उन्होंने सिलवानी में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही मोहन विश्वकर्मा के आवास का निरीक्षण किया और परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है...

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अभूतपूर्व से बड़ी है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की और सम्मान की दृष्टि से देख रही है और विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सपना अब तेजी से सरकार हो रहा है ।उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में विकसित देशों के सम्मेलन में छोटे किसानों के हितों की भारत द्वारा रखी गई बात को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है। जो भारत देश के लिए बड़े गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली  शक्तिशाली और समृद्धशाली विकसित भारत देश का निर्माण हो रहा है।

शिविरों में पारदर्शी तरीके से मिलेगा योजनाओं का फायदा.....

शिवराज चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बेमिसाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलकर आयोजित किया जा रहे हैं ।ताकि अलग-अलग सरकारी विभाग की योजनाओं का फायदा एक ही स्थान पर पारदर्शी तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके ।उन्होंने मंच साझा करते हुए आगे कहा कि किसी भी योजनाओं में गड़बड़ी की संभावना निश्चित रूप से समाप्त हो जाती है ।उन्होंने जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि सरकारी योजना में भ्रष्टाचार अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का समयसीमा सुनिश्चित किया जाए और  इतना ही नहीं बल्कि बिना विलंब के लाभ दिया जाए। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कई गांवों को पक्की सरकार को पक्की सड़कों की प्रकृति दी गई है ।संबंधित ग्रामीणों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे ।सिलवानी के सिविल अस्पताल में नए भवन के साथ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है ।ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को उपलब्ध हो सके। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम भी किया गया ।उन्होंने कहा कि जनकल्याण से प्राप्त आवेदनों का विभाग परीक्षण करके पात्र हितग्राहियों को नियम अनुसार जल्दी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। और जिला प्रशासन इस क्रिया की सतत निगरानी करेगा।

अब हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान,सर्वे में किसी का नाम नहीं कटेगा

 

PunjabKesari

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को अब तक 13 लाख से भी ज्यादा आवास स्वीकृत किए गए हैं। हर एक पत्र गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा ।उन्होंने अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि चल रहे फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। किसी गरीबपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से बाहर ना हो। इस बात का गंभीरता से ध्यान रखें ।उन्होंने कहा कि जिनके पास कच्चा मकान है उन्हें हर हाल में पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा ।

यह केंद्रीय मंत्री चौहान बोल रहा है, जो कहता है वह करके दिखाता है ।लाडली बहना योजना में महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है और भविष्य में इसकी राशि बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। इसका भविष्य में पूरा करने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य प्रदेश की हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें लखपति दीदी ,ड्रोन दीदी बनाना । सरकार स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण बैंक ऋण और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनके वार्षिक इनकम एक लाख रुपए से ज्यादा करने की ठानी है। इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि गांव गांव और शहरों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। ताकि वह सम्मानजनक जीवन जी सके।

रायसेन में भी शुरू होगी  मामा कोचिंग क्लास....

शिवराज चौहान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवा युवतियों केबेहतर भविष्य के लिए विदिशा भैरूदा के बाद अब रायसेन शहर में भी जल्द ही मामा कोचिंग क्लास शुरू होने जा रही है ।जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण परीक्षा तैयारी कराई जाएगी ।उन्होंने कहा कि यह केवल कोचिंग तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि युवाओं के करियर काउंसलिंग रोजगार के अवसर बैंकिंग सहायता और रोजगार मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएंगे। ताकि हर युवा अपनी क्षमता के अनुसार पढ़ाई करके ट्रेनिंग कर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों का भविष्य उज्जवल बने वह लगातार आगे बढ़े रोजगार के नए अवसर मिले। उसका भरपूर लाभ उठाएं भविष्य को लेकर निराशा असमंजस का सामना नहीं करना पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News