दतिया में मतदान समाप्ति की ओर,इसी बीच पूर्व MLA राजेंद्र भारती का बयान वायरल,कही बड़ी बात
Thursday, Jul 30, 2026-05:55 PM (IST)
(अंकुर जैन):दतिया में उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। लेकिन इसी बीच दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने मतदान प्रतिशत और चुनावी माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है तो इसे सरकार के खिलाफ नाराजगी या फिर विकास की उम्मीद के तौर पर देखा जा सकता है। उनका दावा है कि बढ़ी हुई वोटिंग से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं, बल्कि पार्टी पहले से ज्यादा फायदे में है।
भारती बोले- स्वयं टिकट लेने से इनकार किया था !
टिकट नहीं मिलने और चुनाव प्रचार से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं टिकट लेने से इनकार किया था और हाल ही में हर्निया ऑपरेशन होने के कारण प्रचार नहीं कर सके। वहीं, दतिया की राजनीति पर हमला बोलते हुए राजेंद्र भारती ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भय, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दबाव की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार जनता के बीच उठा रही है।

