MP में एक युग का अंत, कार्यकर्ताओं के मसीहा और पूर्व दिग्गज MLA का निधन,गम में डूबे समर्थक

Saturday, Mar 14, 2026-03:20 PM (IST)

सतना (अनुपम सिंह परिहार): मध्य प्रदेश के सतना से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कार्यकर्ताओं के मसीहा पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का निधन हो गया है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जबकि कार्यकर्ताओं में भी भारी गम है।

भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

 

PunjabKesari

 

नागौद क्षेत्र के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का शनिवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  यादवेंद्र सिंह का राजनीतिक सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था।

संघर्ष और मेहनत करने वाले नेता थे यादवेंद्र सिंह

 

PunjabKesari

यादवेंद्र सिंह ने संघर्ष और मेहनत के दम पर कार्यकर्ता से नेता तक का लंबा और कठिन सफर तय किया। यही वजह रही कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के नेता के रूप में पहचाने जाते थे। कहा जाता था कि जो भी व्यक्ति उनके दरवाजे तक पहुंच जाता, उसकी समस्या को वे गंभीरता से सुनते और तत्काल निराकरण के लिए प्रयास करते थे। हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं के लिए यादवेंद्र सिंह एक मजबूत साया माने जाते थे और उन्हें कार्यकर्ताओं का मसीहा भी कहा जाता था।

पार्थिव शरीर भोपाल से निज निवास कचनार लाया जाएगा

आज उनके निधन से कार्यकर्ताओं के सिर से वह साया उठ गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर भोपाल से उनके निज निवास कचनार लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News