Punjab Kesari MP ads

गैस एजेंसियों की मनमानी चरम पर! लाइनें लंबी, फोन बंद, मुरैना के उपभोक्ता परेशान

Friday, Mar 20, 2026-04:39 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा) : मुरैना में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी और लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर रोजाना लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जहां लोगों को घंटों नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

स्थिति यह है कि कई उपभोक्ता दो-दो दिन लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। वहीं जिन लोगों ने पहले ही गैस बुकिंग कराकर भुगतान कर दिया है, उन्हें भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पा रही, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

समस्या को और गंभीर बनाते हुए एजेंसी संचालक अपने फोन तक बंद कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जानकारी लेने के लिए कॉल करने पर फोन बंद मिलता है, जिससे उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाती और बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा कई एजेंसियों के गोदाम समय पर नहीं खुल रहे, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो पूरी व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और एजेंसी संचालकों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News