देह व्यापार के लिए मुंबई और UP से MP लाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में 3 जोड़े गिरफ्तार

Saturday, May 29, 2021-11:59 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में डीएसपी महिला प्रकोष्ठ अनुरक्ति सबनानी, सीएसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी शशांक जैन के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने सेक्स रेकैट का पर्दाफाश किया। इसमें 3 युवतियां व 3 युवक गिरफ्तार हुए। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार दो बाइक और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

शुक्रवार की रात पन्ना रोड पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर एक घर मे छापा मार कार्यवाई की। छापामार कार्यवाई के दौरान तीन युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़कियां मुंबई और यूपी से छतरपुर लाई जाती थी। यही लड़कियां छतरपुर में देह व्यापार का धंधा करती थी। जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद देर रात तक सिविल लाइन थाने में कार्यवाही चलती रही। पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 3,4,5,6 के तहत कार्रवाई की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News