सोने-चांदी की कीमतें अचानक धड़ाम! चांदी में 10,000 की गिरावट, जानें सोने के रेट
Tuesday, Feb 10, 2026-01:19 PM (IST)
भोपाल : सोने चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में ट्विस्ट देखने को मिला। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। इसके पहले कारोबारी दिन सोना 1,58,066 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह 9:55 बजे MCX पर 2 अप्रैल का गोल्ड 1,57,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 676 रुपये कम था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,58,070 रुपये के हाई लेवल पर भी पहुंचा।
इसलिए प्रभावित हो रही कीमतें
घरेलू वायदा बाजार MCX पर दोनों कीमती धातुओं के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स दबाव में नजर आए। अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में यह कमजोरी देखी गई। इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि बुधवार को अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार से जुड़े आंकड़े जारी होने वाले हैं। इसके अलावा शुक्रवार को महंगाई (इन्फ्लेशन) के आंकड़े सामने आएंगे, जो आगे चलकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बचते दिखाई दे रहे हैं।
MCX पर सोना-चांदी के ताजा भाव
आज के कारोबारी सत्र में MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2 फीसदी या 4,905 रुपये टूटकर 2,57,715 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वहीं 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी लगभग 2 फीसदी या 2,005 रुपये गिरकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में भी सोने और चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की गई। पिछले सत्र की तेज तेजी के बाद आज स्पॉट गोल्ड करीब 0.36 फीसदी फिसलकर 5,066.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी आज 0.44 फीसदी गिरकर 81.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी ने 29 जनवरी को 121.64 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई छुआ था।
भारत में चांदी 10,000 रुपये सस्ती
घरेलू हाजिर बाजार में आज चांदी की कीमतों में सीधी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि एक ग्राम चांदी 290 रुपये पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की सतर्कता है। निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। आज की गिरावट के बावजूद कई शहरों में सोने के दाम अभी भी हाइ लेवल पर हैं, इसलिए खरीदारों को बाजार की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।

