Gold Silver Rate Today: शादी सीजन में सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर – खरीदारी का शानदार मौका
Friday, Feb 27, 2026-11:33 AM (IST)
Gold Silver Rate Today: शादी-विवाह के सीजन के बीच सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से गोल्ड और सिल्वर के दामों में रोजाना बदलाव हो रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दामों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है।
सराफा बाजारों में आज 22 कैरेट सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 1 ग्राम सोना अब 14,870 रुपये पर आ गया है, जो कल 14,890 रुपये था। यानी प्रति ग्राम 20 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 8 ग्राम सोने का भाव घटकर 1,18,960 रुपये हो गया है और 10 ग्राम सोना 200 रुपये सस्ता होकर 1,48,700 रुपये पर पहुंच गया है।
24 कैरेट सोने की बात करें तो यहां भी कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 15,614 रुपये, 8 ग्राम 1,24,912 रुपये और 10 ग्राम सोना 1,56,140 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखा गया है। सराफा बाजार में 1 ग्राम चांदी 295 रुपये और 1 किलो चांदी 2,95,000 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में चांदी के दामों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया था, लेकिन आज कीमतें थमी हुई नजर आ रही हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक शादी के सीजन में डिमांड बढ़ने की वजह से सराफा बाजार में दामों में रोजाना बदलाव हो रहा है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा मौका साबित हो सकता है।

