Gold Silver Price Today: सोने में बड़ी गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट का नया रेट

Tuesday, Mar 10, 2026-11:12 AM (IST)

Gold Silver Prices Today: सराफा बाजार में इन दिनों सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में करीब 7000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतें लगभग 2,90,000 रुपये प्रति किलो के आसपास स्थिर बनी हुई हैं।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और शादी के सीजन के चलते सराफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों से चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

अगर 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो फिलहाल 1 ग्राम सोना 14,870 रुपये में मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 15,050 रुपये थी। यानी आज सोने के दाम में 180 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,960 रुपये हो गई है, जो कल 1,20,400 रुपये थी। इसी तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,48,700 रुपये में मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,50,500 रुपये थी। यानी 10 ग्राम पर 1,800 रुपये तक की कमी आई है।

अगर 24 कैरेट सोने की बात करें तो फिलहाल 1 ग्राम सोने की कीमत 15,614 रुपये है, जो एक दिन पहले 15,803 रुपये थी। यानी इसमें 189 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 8 ग्राम सोना 1,24,912 रुपये और 10 ग्राम सोना 1,56,140 रुपये में मिल रहा है, जो कल के मुकाबले करीब 1,890 रुपये तक सस्ता हो गया है।

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। सराफा बाजार में 1 ग्राम चांदी 290 रुपये में बिक रही है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये है। पिछले चार दिनों से चांदी के दाम इसी स्तर पर बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर और घरेलू मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में इसी तरह हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News