Gold Silver Rate Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल! लेटेस्ट रेट यहां देखें

Thursday, Feb 26, 2026-12:16 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के सर्राफा बाजारों में सुबह से ही सोने-चांदी के भाव आसमान छूते नजर आए। कीमतों में तेजी से शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है, वहीं निवेशक भी बाजार पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

आज सोना हुआ महंगा

गुरुवार सुबह सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। बड़े शहरों में लगातार बढ़ रहे रेट से आम ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

इंदौर-भोपाल में 22 कैरेट सोने की ताजा कीमत

आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,890 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जो बुधवार को ₹14,880 था।

8 ग्राम 22 कैरेट सोना आज ₹1,19,120 में मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत ₹1,19,040 थी। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोना आज ₹1,48,900 पहुंच गया है, जो कल ₹1,48,800 था।

भोपाल-इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग ₹1,56,830 प्रति 10 ग्राम रही। आज 24 कैरेट सोना ₹15,635 प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह ₹15,624 था। 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,25,080 दर्ज किया गया, जबकि कल ₹1,24,992 था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज ₹1,56,350 में बिक रहा है, जो बुधवार को ₹1,56,240 था।

चांदी के भाव भी हुए बेकाबू

गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। आज एक ग्राम चांदी ₹295 पर पहुंच गई है, जबकि बुधवार को इसका भाव ₹290 था। वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत आज ₹2,95,000 हो गई है, जो कल ₹2,90,000 थी।

सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News