Punjab Kesari MP ads

नवरात्रों पर गन्ना किसानों को मिली सौगात, करोड़ों की राशि जारी

Friday, Mar 20, 2026-11:09 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ में किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी राहत दी है है।  चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है। ये सौगात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से हुई है। इसके साथ ही कारखाना द्वारा अब तक गन्ना किसानों को 57.48 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस  भुगतान से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है।  

कलेक्टर के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर

कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है, इस राशि के आने के बाद सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की निरंतरता किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कारखाना संचालन को भी अच्छी स्थिति प्रदान कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चालू पेराई सत्र में अब तक 2.55 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3.09 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है।  इसे किसानों और प्रबंधन के बेहतर समन्वय का नतीजा समझा जा रहा है। कारखाना द्वारा किसानों और श्रमिकों के लिए कई सुविधाएं भी मुहैया करवाई दा रही हैं।

गौर करने वाली बात है कि  भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मजबूत आधार बना हुआ है।  कारखाना एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी राशि का भुगतान, रियायती दर पर शक्कर वितरण, उन्नत बीज उपलब्ध करवाकर किसानों के हित में काम कर रहा है। लिहाजा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी करने पर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News