सरकार का तोहफा: मेडिकल कॉलेजों के 40 से ज्यादा शिक्षकों को मिला प्रमोशन
Thursday, Jun 25, 2026-06:36 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत डॉक्टरों और शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 40 से अधिक सह-प्राध्यापकों को पदोन्नत कर प्राध्यापक बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।


चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विषयों में कार्यरत सह-प्राध्यापकों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ-साथ कई चिकित्सकों की नई पदस्थापना भी की गई है, जिससे मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।


विभाग की उप सचिव लविना पाण्डेय के हस्ताक्षर से 25 जून 2026 को जारी इस आदेश में राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी। फिलहाल विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


