Punjab Kesari MP ads

भाजपा को बड़ा झटका! एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

Friday, Jul 24, 2026-11:44 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  
 
जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। यहां एक साथ 12 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने नए कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं। बताया जा रहा है कि ओंकारेश्वर में कई तमाम मुद्दों को लेकर लोग परेशान थे। इसके चलते भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हुए है।

इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
पं. हितेष पुरोहित, विजयराज सोलंकी, गुड्डू भाई, कुंदन चौहान, कान्हा चावड़ा , संतोष, लक्ष्मण, मुकेश केवट, रवि केवट सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इन सभी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News