भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व राज्यमंत्री ने BJP छोड़ कांग्रेस का समर्थन किया, पार्टी के गमछे के साथ चुनावी मैदान में उतरे, अटकलों पर लगा विराम!
Saturday, Jul 18, 2026-01:30 PM (IST)
दतियाः मध्यप्रदेश में से दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का साथ दे दिया है। वह कांग्रेस का गमछा पहनकर प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में अवधेश नायक के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- “आज से कांग्रेस पार्टी का प्रचार करना है”.. साथ ही उन्होंने खुद को ‘अवधेश नायक कांग्रेस नेता’ भी लिखा। दरअसल, अवधेश नायक को भाजपा अपनी पार्टी में वापिस लाने के लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन, अवधेश नायक ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में रहने का फैसला लिया। इससे दतिया उपचुनाव के सियासी समीकरणों में अहम मोड़ आ गया है।
बता दें कि अवधेश नायक आज से सक्रिय रूप से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह फैसला भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अवधेश नायक दतिया क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं।

