BJP के पूर्व कद्दवार MLA का हार्ट अटैक से निधन, जिले से लेकर प्रदेश भाजपा में छाया मातम, पार्टी के खोया वफादार सिपाही
Wednesday, Jul 08, 2026-08:00 PM (IST)
(देवास): मध्य प्रदेश भाजपा के लिए दुख की खबर सामने आई है। यहां पर भाजपा के पूर्व विधायक का निधन हो गया है। जिससे पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। दुख भरी ये खबर जिला देवास से सामने आई है। दरअसल देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक कन्नौजे को हार्ट अटैक आया था । हार्ट अटैक आने के बाद पहाड़ सिंह कन्नौजे को घरवाले इंदौर के अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जैसे ही पूर्व विधायक कन्नौजे के निधन का समाचार लोगों को मिला तो पूरे देवास जिले के साथ ही प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था।
प्रदेश में शोक की लहर
बीजेपी के पूर्व विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के बुधवार को हुए निधन से हर कोई सन्न है। कन्नौजे 2018 में बागली से विधानसभा चुनाव जीते थे। वो पहले पुलिस विभाग में कार्यरत थे लेकिन उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था।
बीजेपी पार्टी में मातम पसरा
हालांकि 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पहाड़ सिंह कन्नौजे को टिकट नहीं दिया था लेकिन फिर भी वो पार्टी के प्रति वफादार होकर काम कर रहे थे। कन्नौजे बागली विधानसभा की उदयनगर तहसील के ग्राम वनग्राम पटाड़ीपाला के रहने वाले थे। कन्नौजे के असमायिक निधन से देवास के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
विधायक अर्चना चिटनीस ने जताया दुख
पहाड़ सिंह कन्नौजे के निधन पर भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस ने भी दुख जताया है। चिटनीस ने एक्स पर लिखा है कि बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा व क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

