कॉकरोच देख राज्यपाल ने छोड़ दिया खाना, कलेक्टर को किया तलब!
Thursday, Feb 19, 2026-08:09 PM (IST)
MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मेहमानवाजी के दौरान रेसीडेंसी कोठी की रसोई में गंदगी, सड़ा हुआ खाना और कॉकरोच पाए गए। राज्यपाल ने जैसे ही गंदगी और कीड़े देखे, तुरंत भोजन करने से इंकार कर दिया।
घटनाक्रम:
राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे। ठहरने के लिए रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर 1 और 2 का उपयोग किया गया। सुबह एडीसी नरेंद्र रावत (IPS) और अधिकारी विपुल शाह ने किचन का निरीक्षण किया तो बर्तन गंदे, सड़ी-गली सामग्री और कीड़े देखे गए। बेडशीट पर दाग और धब्बे पाए गए, राज्यपाल ने साफ-सुथरी बेडशीट की मांग की।
कार्रवाई:
किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को जमकर फटकार लगाई गई। हाउसकीपिंग जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी की थी। कंपनी संचालक ने बताया कि उनका भुगतान जुलाई 2023 से लंबित है, हाल ही में मात्र चार रुपये दिए गए। राज्यपाल की सुरक्षा और सुविधा में हुई इस लापरवाही ने प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़ा कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा को मामले की जांच के लिए तलब किया गया।

