MBA छात्रा को थर्ड डिग्री मौत देने के बाद भी दरिंदे को कोई अफसोस नहीं, हंसते हुए बोला-छोड़ो,क्या करोगे जानकर,जाने दो

Wednesday, Feb 18, 2026-11:48 PM (IST)

(इंदौर): मध्य प्रदेश के इंदौर से आई रौंगटे खड़े करने वाली घटना से हर कोई सन्न है। MBA छात्रा का जिस तरह से जघन्य मर्डर किया गया है उससे मध्य प्रदेश ही नहीं पूरा देश हैरान है। इश्क में धोखा देने की बात कहकर जो मौत MBA छात्रा को उसके प्रेमी ने दी वो किसी की भी रुंह कंपाने के लिए काफी है। पुलिस ने आरोपी पीयूष को पकड़ लिया है।

PunjabKesari

हत्या और हैवानियत का नही दिखा कोई अफसोस

लेकिन लगता है कि उसे अपनी हैवानियत वाले कांड का जरा भी अफसोस नहीं हैं । जब उससे पूछा गया कि क्यों उसने की किसी की बच्ची को इतनी दर्दनाक मौत दी तो उसके जवाब में बिल्कुल भी शर्म और पछतावा नहीं था। वो पुलिस के सामने ही अकड़कर कहता है कि , कुछ नहीं हुआ, छोड़ो, क्या करोगे जानकर। मतलब कि छात्रा को थर्ड डिग्री टार्चर मौत देने के बाद आरोपी शर्मनाक बयान देकर किसी भी पछताछे या गलती को महसूस नहीं कर रहा है।

कुछ नहीं हुआ छोड़ो, क्या करोगे जानकर

एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या का पीयूष धामनोदिया अपने कारनामे से किसी दहशत या डर में नहीं है।  पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी की अकड़ कम नहीं हुई है। आरोपी को जब पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए मौके पर ले जा रही थी तब उसका आचरण देखने वाला था।  मीडिया के सवाल पर भड़क गया और बड़ी अकड़ और व्यंगात्मक तरीक से  में जवाब देकर बोला, कुछ नहीं हुआ छोड़ो, क्या करोगे जानकर। और फिर वहां से निकल गया।

पत्रकार ने कहा कि तुमने किसी की बेटी की जान ले ली और कह रहे हो छोड़ो यार, जिस पर आरोपी भड़क गया और बोला - 'टाइम आएगा, तब अच्छे से कारण बताऊंगा । अभी छोड़ो, जो हो गया सो हो गया, क्या करोगे जानकर?'

हत्या का तरीका रौंगटे खड़े करने वाला

आरोपी ने हत्या की वारदात के बारे में बताते हुए कहा कि उसने पहले लड़की को पलंग से बांध दिया था। लड़की चिल्ला न सके तो मुंह में टी-शर्ट ठूंस दी और ऊपर से टेप लगा दी। इसके बाद गला घोंटा, लेकिन जब उसे लगा कि वह जिंदा बच सकती है तो सीने में चाकू घोंप दिया।

आरोपी बोला- उसने मुझे धोखा दिया, झूठी कसम खाई'

आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को कसम खिलाई थी कि वह पुराने दोस्तों से बात नहीं करेगी, लेकिन मोबाइल में उसे विवादित स्क्रीनशॉट मिले। इसी बात से आहत होकर उसने छात्रा को वो मौत दे दी जिसके बारे में कल्पना करने से भी कोई सिहर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News