Punjab Kesari MP ads

फिल्म घूसखोर पंडित के ट्रेलर पर भारी बवाल,ब्राह्मण लंगोट का ढीला होता है संवाद पर जबरदस्त उबाल,ब्राह्मण बोले परशुराम के वंशज है, छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं

Thursday, Feb 05, 2026-04:02 PM (IST)

(भोपाल इजहार खान): भोपाल में ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिजीज घूसखोर पंडित फिल्म के ट्रेलर से बवाल मच गया है...  ब्राह्मण समाज ने फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है...ब्राह्मण समाज फिल्म के ट्रेलर से काफी आहत दिखा है और उनमें काफी उबाल देखा जा रहा है...

 

PunjabKesari

फिल्म ब्राह्मणों को टारगेट करके बनाई- पुष्पेंद्र मिश्रा

ट्रेलर जारी होते ही ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी देखने को मिली और राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोग डीबी मॉल के सामने चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे... अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म ब्राह्मणों  को टारगेट करके बनाई गई है..

ब्राह्मण नाम पे बदनाम है जैसे डायलोग पर भारी विवाद

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज और उनके मन को ठेस पहुंचाई गई है.. ऐसी फिल्म भावनाओं और जाति को ठेस पहुंचाने वाली है.. उनका कहना है कि इस तरह की फिल्म बनाकर बनाकर जातिवाद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं..फिल्म निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की  मांग की है..फिल्म में भूमिका निभाने वाले एक्टर मनोज बाजपेई की भी घोर निंदा की गई .. ब्राह्मण नाम पे बदनाम है जैसे डायलोग पर भारी विवाद हो रहा है...

ब्राह्मण समाज बोला- परशुराम के वंशज है, यदि छेड़ा है तो छोड़ेंगे नहीं..

प्रदर्शनकारियो का कहना है कि फिल्म को बनाने वाले भी ब्राह्मण हैं और ब्राह्मणों का ही अपमान कर रहे हैं... ब्राह्मण समाज के लोगों ने फरसे के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि ऐसा अपमान करने वालों का फरसे के माध्यम से नरसंहार किया जाएगा..किसी भी तरीके से अपमान सहन नहीं होगा... ब्राह्मण समाज को लोगों ने भारी गुस्से में कहा कि वो परशुराम के वंशज है,यदि छेड़ा है तो छोड़ेंगे नहीं..

उच्च न्यायालय से फिल्म पर रोक लगाने की मांग

लिहाजा भोपाल में भारी विरोध हो रहा है और पंडित समाज के लोगों ने  उच्च न्यायालय से इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग करने की बात कही है। कार्रवाई नहीं होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  इस  विरोध प्रदर्शन में युवा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हाथों में जय परशुराम के पोस्टर लेकर विरोध अपनी रोष व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News