कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, सरकार ने सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक छुट्टियों का किया ऐलान
Friday, Nov 07, 2025-08:38 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने अगले साल यानिकी 2026 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। साल 2026 में कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां का ऐलान किया है। छुट्टियों में सार्वजनिक अवकाश के तहत 18 दिन की छुट्टी तय की गई है जबकि सामान्य अवकाशों की संख्या 28 है।

बात अगर ऐच्छिक अवकाशों की संख्या की करें तो इनकी संख्या 61 रखी गई है। वहीं इसका छतीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन जारी कर दिया गया है। फिलहाल राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों को राजपत्रित अवकाश सूची के अनुसार छुट्टियों के पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तो इस तरह से 2026 में कर्मचारियों के लिए 107 छुट्टियों का ऐलान हुआ है।

