Gwalior zoo: पशु और पक्षियों को गर्मी से मिलेगी राहत, चिड़ियाघर प्रबंधन ने किए ये इतंजाम

Monday, Apr 18, 2022-02:42 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज की लगातार बढ़ती तपिश से न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि ग्वालियर के चिड़ियाघर में रहने वाले सभी जीव जंतु के लिए प्रबंधन ने गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम तो किए हैं। पक्षियों के पिंजरो में अब खसखस टटिया लगा दी गई है। जिन्हें सुबह शाम गीला किया जाता है। ताकि उनके पिंजरों में ठंडक बनी रहे। वही जो बड़े जानवर हैं उनके दड़बा और खुले एंक्लोजर में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। ताकि ठंडक रहे। इतना ही नहीं पशु पक्षियों की खानपान में भी बदलाव किया गया है।

PunjabKesari

जू प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि गर्मियों में उन्हें पानी की कमी ना हो, इसलिए अधिक पानी वाले फल उन्हें भोजन खाने के लिए दिया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News