MBA छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे, प्रेमी पीयूष ने जल्लाद बनकर किया था कत्ल
Thursday, Feb 26, 2026-05:27 PM (IST)
(इंदौर): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई एमबीए MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। ’पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट’ में बड़े खुलासे हुए हैं जिससे ये पता चलता है कि किस बेहरमी से हत्या हुई है। एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने 'हत्या' की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट से साफ है कि आरोपी पीयूस ने बेरहमी से छात्रा को चाकू से घोंपकर मौत के घाट उतारा था। लड़की की गर्दन पर निशान मिलने से गला घोंटने की बात साफ हो गई है।
पीयूष ने बहुत बेरहमी से की लड़की की हत्या
पीयूष ने शक के चलते लड़की को बेरहम तरीके से मौक के घाट उतारा था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पीयूष ने भारी क्रूरता से लड़की की हत्या की है। डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा तैयार रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले को 'चिन्हित अपराध' की श्रेणी में रख जांच कर रही है।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रिपोर्ट में साफ है कि आरोपी ने छात्रा के हार्ट और फेफड़ों के पास चार बार नुकीले हथियार से घातक वार किया। हत्या के दौरान लड़की के हाथ-पैर बंधे थे। गले पर निशान मिले हैं, जो इशारा करते हैं कि दम घोंटा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और चोटों को देखते हुए डीएनए टेस्ट की मदद ली जा रही है।
हत्या का तरीका रौंगटे खड़े करने वाला
आरोपी ने हत्या की वारदात के बारे में बताते हुए कहा कि उसने पहले लड़की को पलंग से बांध दिया था। लड़की चिल्ला न सके तो मुंह में टी-शर्ट ठूंस दी और ऊपर से टेप लगा दी। इसके बाद गला घोंटा, लेकिन जब उसे लगा कि वह जिंदा बच सकती है तो सीने में चाकू घोंप दिया।

