केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर

Saturday, Sep 14, 2019-05:46 PM (IST)

ग्वालियर(अकुंर जैन): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आर्य नगर मुरार स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता शारदा देवी तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हरियाणा राज्य के प्रभारी हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर की माता का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था, लिहाजा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर शोक संवेदना प्रकट करने राजनेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी। 

PunjabKesari

वही मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की माता के देहांत पर दुख प्रकट किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अरूण यादव ने कमलनाथ सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार में हुए व्यापमं जैसे महाघोटालों पर कहा कि सरकार इन्हें उजागर कर जनता के सामने लाएगी औऱ दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News