Punjab Kesari MP ads

हेड कांस्टेबल को सरकारी क्वार्टर में करैत सांप ने डंसा, AI की सलाह और स्टाफ की सूझ बूझ से बची जिंदगी

Sunday, Aug 16, 2026-12:59 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को देर रात बिस्तर में छिपे बैठे कॉमन करैत सांप ने काट लिया। जहरीले सांप के दो बार डसने से हवलदार की हालत बिगड़ गई। पुलिस द्वारा समय पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से ली गई प्राथमिक उपचार की सलाह और पुलिस स्टाफ की सूझबूझ से उन्हें अस्पताल पहुंचा कर बचाया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

PunjabKesari

दअरसल घटना कल गुरुवार रात बिजौली थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है। प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार अपने बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर में दुबके कॉमन करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया। काटने का अहसास होते ही पूरन सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव समेत थाने पर मौजूद स्टाफ तुरंत क्वार्टर पर पहुंचे। मौके पर सांप को देखकर थाना प्रभारी ने सबसे पहले सांप की फोटो खींची और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्राथमिक उपचार का तरीका पूछा।

AI द्वारा बताई गई प्राथमिक सावधानियों को अपनाते हुए स्टाफ ने बिना देर किए हवलदार को जयारोग्य अस्पताल JAH पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों को सांप की फोटो दिखाई गई। फोटो के आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत कॉमन करैत के काटने के अनुसार इलाज शुरू किया। सूचना मिलते ही SSP धर्मवीर सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और हवलदार के इलाज की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद पूरन सिंह को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सरकारी आवासों और अंधेरी जगहों में घुस जाते हैं। बिस्तर और सामान को झाड़कर ही इस्तेमाल करना चाइए। फिलहाल पूरन सिंह खतरे से बाहर हैं। पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और AI की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News