MP में गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, इन शहरों में लू चलने की आशंका

4/26/2019 2:00:39 PM

भोपाल: अप्रैल के अंतिम माह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी में गुरुवार काे दिनभर गर्म हवा चली। हालांकि तापमान में 0.2 डिग्री  तक बढ़ा। वहीं पूर्व माैसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि, भोपाल सहित पूरे प्रदेश में हफ्तेभर तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। शुक्रवार काे पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ रही हैं। इसी हवा की बजह से मध्यप्रदेश में तपन बढ़ रही है।

PunjabKesari

गुरुवार काे 22 शहराें का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि, दमाेह, खजुराहाे, नाैगांव, ग्वालियर, हाेशंगाबाद, खंडवा और श्याेपुर में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा तापमान 46.5 डिग्री खरगोन में दर्ज हुआ।

 

PunjabKesari


1.20 बढ़ता ताे भोपाल में चल जाती लू 
गुरुवार काे भोपाल का तापमान 42.4 डिग्री था। यह 1.2 डिग्री बढ़ता ताे लू चल जाती। दिन का तापमान 44.5 डिग्री या अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हाेने पर लू माना जाता है। तापमान 43.6 डिग्री हाेने पर यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हाेता।
 

PunjabKesari

आज यहां लू की आशंका
गुरुवार काे धार, खरगोन और छिंदवाड़ा में लू चली। शुक्रवार काे इंदाैर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और हाेशंगाबाद में लू की आशंका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News