Punjab Kesari MP ads

हैदराबाद गैंगरेप: दरिंदों के एनकाउंटर पर MP के BJP-कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Friday, Dec 06, 2019-12:34 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): हैदराबाद दिशा गैंगरेप के सभी 4 आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के पूर्व सांसद अरुण यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। वहीं  पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने एक चौपाई भी लिखी है। जो जस कीन तो तस फल चाखौ।

 

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हैदराबाद के दरिंदों को उनके ठिकाने पर पहुंचा दिया। वे भागकर पुन: अपराध करते। हैदराबाद पुलिस को इस साहसिक निर्णय के लिए बधाई।

 

वहीं पूर्व सांसद अरुण यादव ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि हैदराबाद की दुष्कर्म पीड़िता बेटी को इंसाफ मिला। हैदराबाद पुलिस को एनकाउंटर के लिए बधाई।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हैदराबाद एनकाउंटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि हैदराबाद में दरिंदो को अपने पाप की सज़ा मिली। सभ्य समाज मे ऐसे पापियों के लिए कोई स्थान नही होना चाहिए। मातृशक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News