Punjab Kesari MP ads

युवती से घिनौनी हरकतः लड़की को सरेराह अर्धनग्न किया, टी-शर्ट फाड़ी; VIDEO आया सामने

Tuesday, Jul 28, 2026-01:53 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पॉश इलाके में एक युवती के साथ सरेराह बदसलूकी की गई है। युवक ने बीच सड़क युवती की  टी-शर्ट फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में युवती कैलाश विहार स्थित एक होटल से ट्रॉली बैग और हैंड बैग लेकर बाहर निकलती दिख रही है। उसके पीछे होटल से तीन-चार युवक निकलते हैं। एक युवक उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए काफी दूर तक ले जाता है। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक बहस होती है। इसी दौरान युवक ने युवती के साथ खींचतान की और टी शर्ट फाड़कर अर्धनग्न कर दिया।

घटना बीती 12 जुलाई की बताई जा रही है। हालांकि इसका वीडियो अब सामने आया है। यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती के साथ लगातार बदसलूकी कर रहा है। लेकिन, आसपास के लोग केवल तमाशबीन बने रहे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News