सिवनी में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल
Friday, Jul 18, 2025-08:22 PM (IST)

सिवनी (काबिज खान) : सिवनी में नशे में धुत ट्रक चालक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आठ गंभीर घायल हुए हैं। घटना सिवनी जिले के रुखड़ गांव की है। जहां दोपहर करीब 1 बजे तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। यह पूरा हादसा एक अन्य वाहन में लगे मोबाइल कैमरे में LIVE रिकॉर्ड हो गया। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जबकि घायलों का इलाज कुरई अस्पताल में जारी है।"
घायलों की लिस्ट
प्रदीप राय (ड्राइवर, 31 वर्ष)
मीनाक्षी उईके (20 वर्ष)
निलेश्वरी (18 वर्ष)
अंजनी सिरसम (26 वर्ष)
शकील (45 वर्ष)
सुरता खान (27 वर्ष)
सुकून बाई (45 वर्ष)
सत्यवान कुमरे (21 वर्ष)
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। शुरुआती जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसने एक वाहन को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह हादसा उन सभी के लिए चेतावनी है जो रफ्तार और लापरवाही को मज़ाक समझते हैं।