Punjab Kesari MP ads

हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया जोएब खान! हिंदू संगठनों ने जमकर धोया...मोबाइल में मिले कई लड़कियों के अश्लील वीडियो

Saturday, Mar 21, 2026-02:04 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां सिमरोल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ एमआईजी क्षेत्र में रहने लगा जब यह बात हिंदू संगठन को पता पड़ी तो उन्होंने युवक को पकड़ा और उसकी जमकर खातिरदारी की और पुलिस के हवाले किया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सिमरोल क्षेत्र का रहने वाला जोएब खान हिंदू नाम बता कर होशंगाबाद की एक नाबालिग युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसे इंदौर बुला लिया और उसके साथ एमआईजी क्षेत्र में रहने लगा जब यहां के कुछ लोगों को उसकी जानकारी लगी तो उन्होंने हिंदू संगठन को इसकी सूचना दी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोऐब को पकड़ा और उसकी जमकर खातिरदारी की और पुलिस के सुपुर्द किया है जब पुलिस ने मोबाइल की तलाशी ली तो उसमें कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पुलिस को मिले हैं।

PunjabKesari

जांच में यह भी बात सामने आई है कि युवक ने अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह के अश्लील फोटो वीडियो अपने मोबाइल में कैद करके रखे थे। वही नाबालिग होशंगाबाद से लापता थी जिसकी गुमशुदगी वहां दर्ज है जिसे  होशंगाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News