BJP नेता के दुष्कर्मी पुत्र पर FIR, लड़की का पहले रेप किया फिर Video बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Monday, Mar 09, 2026-09:05 PM (IST)

(इंदौर): इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं। बीजेपी नेता के काले कारनामे से हर कोई हैरान है । दरअसल बीजेपी नेता के बेटे पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगे हैं। यहीं नहीं हद तो तब हो गई जब दुष्कर्म करने का आपत्तिजनक VIDEO भी बना लिया और उसको दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल करता रहा। इस कारनामे  से हड़कंप है।  लिहाजा युवती की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवती ने महिला थाने में शिकायत की थी।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पुत्र ने किया संगीन कांड

जानकारी के मुताबित लडकी ने बताया है कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख ने उसके साथ रेप किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लग गया। लड़की का कहना है कि वो इससे काफी डर गई और खौफ में रही। लड़की का कहना है कि आरोपी उसे डराकर ब्लैकमेल करता रहा और  धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला।

डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है 22 साल की लड़की

जानकारी के मुताबिक  22 साल की युवती डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है। लड़की ने बताया कि उसकी  बुढ़ानिया के फरहान शेख से दोस्ती हुई थी। लेकिन फरहान ने मोहित बनकर व्हाट्सएप पर उसे अपने जाल में फांसा था। वो उसके झांसे में आ गई और उससे मिलने भी लगी।

पिछले बीते साल की 15 नवंबर को फरहान ने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने बुलाया। लेकिन इसी दौरान उसने  दुष्कर्म कर दिया । यहीं नहीं फरहान ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।  इसी वीडियो के आधार पर वो धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ रेप करता रहा । पीड़िता लड़की का कहना है कि फरहान पहले से ही शादीशुदा है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। लिहाजा इस केस के सामने आने से जिले में हड़कंप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News