Punjab Kesari MP ads

DAVV के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा निष्कासित,दूसरी छात्राओं पर बना रही थी बॉयफ्रेंड बनाने और युवकों से वीडियो कॉल करने का दवाब

Friday, Feb 27, 2026-04:46 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी  जिला इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर के डीएवीवी के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल से एक  छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है। इस छात्रा पर अन्य छात्राओं पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बनाने और मोबाइल ऐप के जरिए अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल करने के आरोप लगे हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली डाटा साइंस फर्स्ट ईयर की एक छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित करने पर हड़कंप मच गया है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

आरोपी छात्रा दूसरी छात्राओं को बॉयफ्रेंड बनाने के लिए डाल रही थी दबाव

दरअसल मामला इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां डाटा साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके कारनामे की सजा मिली है।  आरोप है कि वह कॉलेज लाइफ एंजॉय करने के नाम पर यह छात्रा अन्य छात्राओं पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रही थी। साथ ही बताया जा रहा है कि ये छात्रा मोबाइल एप और वीडियो कॉल के जरिए अज्ञात युवकों से बातचीत करती थी। खुद तो वो ऐसा करती थी लेकिन दूसरी छात्राओं को भी ऐसा करने के लिए उकसाती थी।

5 छात्राओं ने इस संबंध में वार्डन से लिखित शिकायत की

 

PunjabKesari

इसी कारनामे से तंग आकर हॉस्टल में रह रही पांच छात्राओं ने इस संबंध में वार्डन से लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद वार्डन ने छात्रा के सामान की जांच की, जिसमें कथित तौर पर कई आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। मामले को गंभीर मानते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर उस छात्रा को हॉस्टल से निष्काषित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई से काफी हलचल मची है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News