Holi Holiday 2026: इस बार होली पर 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड, सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद

Wednesday, Feb 25, 2026-12:14 PM (IST)

रायपुर। भारत को त्योहारों की धरती कहा जाता है और होली उन पर्वों में से एक है, जो पूरे देश में जोश-उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंगों का यह पर्व प्रेम, भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है। इस साल होली सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए और भी खास होने वाली है, क्योंकि होली 2026 पर लगातार 4 दिन की छुट्टी मिलने जा रही है।

कब से कब तक रहेगी होली की छुट्टी 2026?

मिली जानकारी के अनुसार होली 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी। कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों का पूरा प्लान कुछ इस तरह बनेगा—

28 फरवरी 2026 (शनिवार) – वीकेंड छुट्टी

1 मार्च 2026 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाशCollapse

3 मार्च 2026 (मंगलवार) – होलिका दहन की छुट्टी

4 मार्च 2026 (बुधवार) – धुलेंडी / होली

 यानी सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज और अधिकतर सरकारी संस्थान 4 दिन तक बंद रहेंगे।

घूमने-फिरने का सुनहरा मौका

लगातार 4 दिन की छुट्टी मिलने से लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। खासकर होली के रंगीन माहौल का असली मजा लेने के लिए लोग इन शहरों की ओर रुख कर सकते हैं—

वृंदावन – फूलों की होली और लठमार होली

जगन्नाथ पुरी – आध्यात्मिक माहौल के साथ त्योहार

वाराणसी – गंगा घाटों पर रंगों का उत्सव

उदयपुर – शाही अंदाज में होली सेलिब्रेशन

स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

राज्य सरकार के अवकाश कैलेंडर के अनुसार होली पर सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और कई निजी संस्थान भी बंद रहेंगे। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों के लिए यह छुट्टियां किसी छोटे से वेकेशन से कम नहीं होंगी।

अभी से बना लें ट्रैवल प्लान

अगर आप होली पर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो अभी से होटल बुकिंग और ट्रेन/बस टिकट की तैयारी शुरू कर दें। त्योहार के समय भीड़ ज्यादा रहती है और आखिरी समय पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News