प्रदेश के इस जिले के किसानों की होली के साथ हो गई दीवाली, खातों में आए 407 करोड़ रुपए,हो गई बल्ले-बल्ले
Sunday, Mar 01, 2026-04:48 PM (IST)
(भिलाई): कृषक उन्नति योजना के तहत शनिवार कोCM साय ने किसानो को सौगात दी थी जिससे किसानों के चेहरे खिल गए थे। प्रदेशभर के करीब 24.28 लाख किसानों को विष्णु देव साय ने 10,324.84 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की थी। अब इसी क्रम में दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों को लगभग 407.89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
इसके तहत दुर्ग ब्लॉक के 25,057 किसानों को 87.03 करोड़ रुपए, पाटन के 44,122 किसानों को 169.95 करोड़ रुपए तथा धमधा के 37,651 किसानों को दिए गए 150.90 करोड़ रुपए शामिल हैं।
इस मौके पर जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही मौसम और वर्षा की जानकारी भी मोबाइल और अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है,ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो। किसानो की उत्पादन वृद्धि और आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार किसानो की समृद्दि औऱ खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
लिहाजा सीएम साय ने दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों को लगभग 407.89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें दुर्ग, पाटन और धमधा ब्लॉक के किसानों को रुपए जारी हुए हैं । यहा कार्यक्रम दुर्ग के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि थे। पैसे जारी करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि ये दिन किसानों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरसंभव काम कर रही है

